पटना (रजनीश के झा), गुरुवार, 4 जून । रिशु श्री प्रकरण के जांच में शिथिलता और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चुप्पी पर पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी आपत्ति और आश्चर्य जताई है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इतने हाई प्रोफाइल केस में छ: आईएएस अधिकारियों का खुलेआम नाम आया और उसमें मात्र दो आईएएस को सस्पेंड कर इस मामले में केवल खानापूर्ति की कवायद की गई है जो कहीं न कहीं इस मामले पर पर्दा डालने के लिए किया गया कृत्य प्रतीत होता है। सेवा विस्तार श्रृंखला के एक आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को एक दशक तक एक ही पद पर बनाए रखा गया उन्हें लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा है जबकि इस मामले में उनका नाम भी प्रमुखता से आया है। भ्रष्ट अधिकारियों का नेक्सस बिहार जैसे गरीब राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचा पीछे धकेल रहा है और टेंडर की मध्यस्थता करने वाले दलाल करोड़ो की संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार मुखर होकर गैर जरूरी मुद्दों पर भी बयानबाजी करते हैं और भाषणों में लगातार अपनी सक्रियता जाहिर करते हैं लेकिन ऐसी कौन सी ताकत है जो उन्हें इस रिशु श्री प्रकरण पर बोलने से रोक लेती है और उन्हें मौन धारण करना पड़ता है? आखिर कोई टेंडर और पोस्टिंग दलाल इतना कैसे मजबूत हो जाता है कि सूबे के मुख्यमंत्री को मौन धारण करना पड़ जाता है? उनसे बिहार को उम्मीद है और इस तरह का बड़ा मामला उनके समक्ष है, उन्होंने हिम्मत भी दिखाई और दो आईएएस को सस्पेंड भी किया लेकिन अन्य आईएएस जिनका नाम सार्वजनिक है, उनपर जांच या सस्पेंशन अब तक क्यों नहीं किया जा रहा है, यह आश्चर्य का विषय है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उम्मीद है कि वें इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अन्य भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे और अपनी सक्रियता दिखाएंगे।
गुरुवार, 4 जून 2026
Home
बिहार
पटना : टेंडर व पोस्टिंग माफिया रिशु श्री एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर चुप क्यों हैं सीएम : राजेश राठौड़
पटना : टेंडर व पोस्टिंग माफिया रिशु श्री एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर चुप क्यों हैं सीएम : राजेश राठौड़
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें